22 मार्च 1895 को पेरिस में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक फिल्म दिखाई गई। लुई ल्यूमियर ने फैक्ट्री से बाहर निकलते कामगारों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्क्रीन पर दिखाया था। इस तकनीक को ल्यूमियर ब्रदर्स ने अपने नाम से पेटेंट भी कराया। ये फिल्म महज 45 सेकंड की थी। इसे देखने 200 दर्शक आए थे। 1896-97 में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित किया गया।
पहली फिल्म प्रदर्शित करने के बाद ल्यूमियर ब्रदर्स और उनकी टीम दुनियाभर में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन करने लगी। इसके साथ ही ये लोग नई फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे। आज भले आप 70MM स्क्रीन सुनते हैं, लेकिन ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली फिल्म 35MM पर शूट हुई थी।